{"_id":"695c10fa185fe6595d09760c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-143002-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रैक्टर चालक और श्रमिक की मौत से गुस्साए परिजनों ने की सड़क जाम करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रैक्टर चालक और श्रमिक की मौत से गुस्साए परिजनों ने की सड़क जाम करने की कोशिश
विज्ञापन
फोटो-27- हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास करते ग्रामीणों को हटाती पुलिस। संवाद
चकलवंशी। कार की टक्कर से बाइक सवार ट्रैक्टर चालक और भट्ठा श्रमिक की मौत की घटना के बाद चालक का शव परिजनों ने सड़क पर रख मुआवजे की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर तीन थानों की फोर्स पहुंची और परिजनों के सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब एक घंटे तक लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
माखी थानाक्षेत्र के रऊकरना गांव निवासी ट्रैक्टर चालक मोहित (22) गांव के साथी नितीश कुमार (18) के साथ तीन जनवरी की रात भट्ठे से काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। रऊकरना तिराहे पर कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में नितीश को डॉक्टर ने मृत घोषित किया था। मोहित की कानपुर हैलट में मौत हो गई थी।
नितीश का रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। मोहित का पोस्टमार्टम कानपुर हैलट में होने से देर शव गांव पहुंचा। सोमवार को आक्रोशित परिजनों ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर शव हरदोई-उन्नाव मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर माखी थाना पुलिस के साथ सफीपुर, फतेहपुर चौरासी पुलिस पहुंची, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे। समझाकर मामला शांत करा दिया गया। परिजनों ने परियर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।