फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: प्रोजेक्ट अलंकार में चयनित तीन स्कूलाें को नहीं मिली दूसरी किस्त, काम रुके

Sat, 03 Jan 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-7- प्रोजेक्ट अलंकार योजना में चयनित कमलापति इंटर कॉलेज में अधूरा पड़ा कार्य। संवाद - फोटो : मुरैठी माइनर ओवरफ्लो होने से जलमग्न हुए खेत।
उन्नाव/बीघापुर। प्रोजेक्ट अलंकार योजना में चयनित तीन सहायता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। इन स्कूलों को मिली पहली किस्त से हुए निर्माण कार्यों की प्रामाणिकता पर शिक्षा निदेशालय को संदेह है। इस कारण दूसरी किस्त नहीं दी गई है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट अलंकार योजना में मौरावां के केएनपीएन इंटर कॉलेज, पुरवा के एमआरएस इंटर कॉलेज और बीघापुर का कमलापति इंटर कॉलेज का चयन करीब डेढ़ साल पहले किया गया था। केएनपीएन इंटर कॉलेज को एक करोड़ नौ लाख 32 हजार रुपये, एमआरएस इंटर कॉलेज को 20 लाख रुपये और कमलापति इंटर कॉलेज को एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन

पहली किस्त के रूप में स्वीकृत धनराशि का 25 फीसदी हिस्सा स्कूलों को भेजा गया था। मौरावां कॉलेज को 32.79 लाख, पुरवा कॉलेज को 10.74 लाख और कमलापति कॉलेज को 40 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। इन राशियों से तीनों स्कूलों में ढांचागत निर्माण तो शुरू हुआ लेकिन दूसरी किस्त के अभाव में एक साल से काम रुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षा संघ शर्मा गुट के संरक्षक सतीशचंद्र मिश्रा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना जिले में मजाक बनकर रह गई है। भवनों के अधूरा निर्माण होने से न केवल अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है बल्कि प्रायोगिक कार्य भी बाधित हो रहे हैं। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे।



प्रशासनिक जांच के बाद होगा भुगतान
जिला विद्यालय निरीक्षक सुनीलदत्त ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत चयनित स्कूलों को धनराशि भेजने के बाद प्रधानाचार्यों ने उसका उपभोग प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। इसकी स्थलीय जांच के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी जिसने अपनी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी थी। निदेशालय ने इन रिपोर्टों पर संदेह व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को टीम गठित कर कार्यों की पुनः जांच कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम स्तर से जांच समिति गठित कर दी गई है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही दूसरी किस्त दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed