{"_id":"69517c87a6ed0343ae043cc7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142585-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी युवक की मौत
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर मानपुर-ककरारी गांव के सामने तीन दिन पहले घायल युवक की मौत हो गई थी। पहचान न होने पर रविवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ। इसमें हादसे की चोटों से मौत की पुष्टि हुई है।
हाईवे पर बिहार थानाक्षेत्र के मानपुर ककरारी गांव के सामने 25 दिसंबर को (26) साल के युवक का शव पड़ा था। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों से खून निकल रहा था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। शव की शिनाख्त का पुलिस अखबार, सोशल मीडिया के साथ आसपास जिलों के थानों में सूचना देकर पहचान का प्रयास कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली।
72 घंटे बीतने के बाद भी कुछ पता न चलने पर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, उसमें सिर में चोट मिलने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में चार चोटें मिली हैं। सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।