{"_id":"694edb92303a126f0608ad9d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142490-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 81,789 रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 81,789 रुपये ठगे
विज्ञापन
उन्नाव। तालिब सरांय मोहल्ला निवासी महिला ऑनलाइन ट्रेडिंग का शिकार हो गई। उसके खाते से 81,789 रुपये कट गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली के तालिब सरांय मोहल्ला निवासी अशर काविश ने बताया कि 11 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम मुस्कान बताते हुए खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताया। बातचीत में महिला ने शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया और भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में ट्रेडिंग एप के जरिए डिमैट अकाउंट खुलवाया।
पीड़िता के अनुसार शुरुआती कुछ दिनों में एप के माध्यम से ट्रेडिंग करवाई गई जिसमें उसे मुनाफा भी दिखाया गया। करीब 40 प्रतिशत हिस्सा मिलने से महिला पर पूरा भरोसा हो गया। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए महिला ठग ने एक और एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। डाउनलोड करते ही खाते से 81,789 रुपये कट गए।
विज्ञापन
रुपये कटने का मैसेज आने पर पीड़िता ने महिला के नंबर पर फोन मिलाया तो वह बंद जाने लगा। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर फोन करने वाली महिला मुस्कान के पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।