फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: परीक्षा नियामक कार्यालय से ही नहीं आईं 1900 शिक्षकों की मार्कशीट

Tue, 09 Dec 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से तीन बैच के शिक्षकों के अंकपत्र की मूल प्रतियां न मिलने के मामले में डायट प्राचार्य ने जांच कराई। पता चला कि प्रयागराज के परीक्षा नियामक कार्यालय से ही नहीं आई हैं। उन्होंने मूल प्रतियां उपलब्ध कराने के लिए नियामक कार्यालय के अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय ने साल 2010 से पहले नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य की है। इसके लिए शिक्षकों को दो साल का समय दिया गया है। अब शिक्षकों को नियुक्ति से पहले लिए गए प्रशिक्षण की अंक तालिका की प्रति आवेदन में लगानी है। 18 दिसंबर से सीटेट (सीटीईटी) के लिए आवेदन शुरू होंगे। शिक्षकों ने डायट से अंकपत्र की मूलप्रति मांगी तो वहां मिली ही नहीं। जांच में पता चला कि साल 1999, 2004 और साल 2007 और 2008 में प्रशिक्षण लेने वाले करीब 1900 शिक्षकों के अंकपत्र ही नहीं हैं।
विज्ञापन

मामला डायट प्राचार्या तक पहुंचा तो उन्हाेंने पटल सहायकों से उसकी तलाश कराई तो पता चला कि इन सत्राें की मूल प्रतियां प्रयागराज स्थित परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज से ही नहीं आई हैं। इस पर उन्होंनें मूल प्रतियां भेजने के लिए वहां पत्र भेजा है। उधर आवेदन की तिथि 18 दिसंबर नजदीक आने से शिक्षक भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर उप्र जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्णशंकर मिश्र की अगुवाई में शिक्षकों ने डायट प्राचार्या को ज्ञापन देकर अंकतालिकाएं मंगाने की मांग की है। ताकि शिक्षकों को आवेदन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री अवनीश कुमार पाल, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed