फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक पुलिया में टकराई, किशोर की मौत

Fri, 05 Dec 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-2- सुनित (फाइल फोटो)।
असोहा। चार दिन पहले खरीदी नई बाइक को चलाना सीख रहा किशोर असोहा-भल्लाफार्म मार्ग पर पुलिया में टकरा गया। वह रात भर सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा रहा। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कांथा गांव निवासी सुनित (17) पुत्र हिरऊ सिंह कांथा गांव के बाहर फास्टफूड का ठेला लगाता था। बड़े भाई मनीष ने बताया कि चार दिन पहले ही उसने नई बाइक खरीदी थी। अभी कम चला पाता था। बुधवार की शाम सात बजे बाइक से भल्लाफार्म की तरफ निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा, फोन मिलाया तो पहले घंटी गई, फिर बंद हो गया। तलाश की लेकिन कुछ पता न चला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह असोहा-भल्लाफार्म मार्ग पर राहगीरों ने जंगलीखेड़ा नहर पुलिया के पास क्षतिग्रस्त बाइक और सुनित को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। सुनित की मौत से मां कुसमा, भाई मनीष, विनीत सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि पुलिया से बाइक टकराने के बाद वहीं पड़े रहने से सुनित की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed