{"_id":"692de375b31e1f14b2073804","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-141157-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत
विज्ञापन
फोटो-8- रामनरेश (फाइल फोटो)।
फतेहपुर चौरासी। जगतनगर-सहजनी मार्ग पर रूपपुर चंदेला गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। वह ड्यूटी से घर जा रहा था। हेलमेट लगाए था। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी रामनरेश राजपूत (30) दही चौकी स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते थे। रविवार रात ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जगतनगर-सहजनी मार्ग पर रूपपुर चंदेला गांव के पास वाहन की टक्कर से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से सफीपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पिता कल्लू ने बताया कि रामनरेश सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। मां जमुनादेवी के साथ पत्नी रामदेवी हैं। दो बच्चों में आयुष (5) और कार्तिक तीन साल हैं। मौत से सभी बेहाल हैं।
विज्ञापन
एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सफीपुर सीएचसी से आए मेमो के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।