{"_id":"6925fbc893002f21370d3334","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-140844-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लापता युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लापता युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
फोटो-9- निर्भय (फाइल फोटो)।
- फोटो : जितेंद्र भारती।
अचलगंज। रूपपुर में घर से लापता युवक का शव दूसरे दिन गांव के बाहर पेड़ में फंदे से लटका मिला। खेत जा रहे ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को बताया। पुलिस की जांच में गांव की युवती से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी निर्भय (26) पुत्र पुत्तीलाल पासवान लुधियाना में मजदूरी करता था। दिवाली पर घर आया था। बड़े भाई नीरज ने बताया कि सोमवार की दोपहर तक निर्भय ने खेत में साथ काम किया, फिर शाम को लापता हो गया। घर न आने पर तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह 10 बजे उसका शव गांव के बाहर छोटेलाल के खेत के बगल में खड़े नीम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। नेवरना चौकी इंचार्ज ऋषि कपूर ने जांच की तो पता चला कि युवक का गांव की किसी युवती से प्रेम प्रसंग था, उसकी शादी घर वालों ने कहीं दूसरी जगह तय कर दी थी। हालांकि परिजनों ने अभी ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है। निर्भय पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। युवक की मौत से भाई और अन्य परिजन बेहाल हैं। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी परिजनों ने लिखित में तहरीर देकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।