{"_id":"6925fedcb876e396ec071200","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-140843-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक की टक्कर से शटरिंग कारीगर की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक की टक्कर से शटरिंग कारीगर की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
फोटो-4- जितेंद्र उर्फ मुजरिम (फाइल फोटो)।
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुसैननगर चौराहे के पास सोमवार रात करीब 11 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाले दोस्त को गंभीर हालत में कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया है। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे और वह हेलमेट लगाए थे।
अचलगंज थानाक्षेत्र मवइया माफी गांव निवासी जितेंद्र उर्फ मुजरिम (22) पुत्र मुन्ना शर्मा, पड़ाेसी किशनपाल (25) पुत्र माखन लोधी के साथ माखन के भाई देशराज के साले के बेटे की शादी में शामिल होने दही थानाक्षेत्र के मुकुंदखेड़ा गांव गए थे। शादी समारोह से लौटते समय बाइक जितेंद्र चल रहा था।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुसैननगर चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर बदरका चौकी इंचार्ज रवी मिश्र मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। किशनपाल की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
बड़े भाई शत्रुघ्न ने बताया कि जितेंद्र शटरिंग का काम करता था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां निर्मला देवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। टक्कर मारने वाले ट्रक का भी पता लगा लिया गया है। हरियाणा नंबर का है, जल्द ही वह कब्जे में होगा।