{"_id":"69123c3e5ed1661ac90a180b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-139984-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अनफिट बस की स्टीयरिंग फेल, कार और बाइक में टक्कर मार पेड़ से भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अनफिट बस की स्टीयरिंग फेल, कार और बाइक में टक्कर मार पेड़ से भिड़ी
विज्ञापन
फोटो-2- दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस की जांच करता पुलिस कर्मी। संवाद
हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान कस्बे में सोमवार की सुबह बांगरमऊ से लखनऊ जा रही अनफिट प्राइवेट बस की स्टीयरिंग फेल हो गई।
इससे बेकाबू बस सामने से आ रहे बाइक सवार और फिर कार को टक्कर मारते हुए पेड़ में टकरा गई। कार सवार सिपाही दंपती सहित सात लोग घायल हो गए। बस में सवार 26 यात्रियों में तीन को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को मोहान के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही को लखनऊ रेफर किया गया है।
बुधवार की सुबह बांगरमऊ से 26 यात्रियों को लेकर मिनी बस लखनऊ के बुद्धेश्वर जा रही थी। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान कस्बे के पास बाइक सवार बचाने की कोशिश में तेजी से मोड़ते ही स्टीयरिंग फेल गई।
इससे बेकाबू बस बाइक और कार में टक्कर मारते हुए पेड़ में टकरा गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। बस में सवार यात्रियों लखनऊ के बुद्धेश्वर निवासी सुरेंद्र, हसनगंज के शिवमोहन ने बताया कि चालक ने स्टीयरिंग फेल होने की जानकारी दी। हादसे में कार सवार हसनगंज कोतवाली में तैनात सिपाही प्रवीण कुमार (32), उनकी सिपाही पत्नी रोली सरोज (26) और बाइक सवार लखनापुर निवासी बैजनाथ (60), उनका बेटा कौशल (25), सड़क किनारे खड़े मोहान निवासी राजू राठौर (55), बस में बैठे आसीवन निवासी वेदू गुप्ता (22), निशि गुप्ता (21) और चकपीरनगर निवासी नितिन (28) घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को मोहान के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से सिपाही प्रवीण कुमार की आंख में गंभीर चोट होने से लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि हादसे में सिपाही दंपती सहित सात लोग घायल हुए हैं। बस कब्जे में है।
सिपाही प्रवीण कुमार को लखनऊ रेफर किया गया है। अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक बस छोड़कर भाग गया है, उसका पता लगाया जा रहा है।