फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ट्रैक्टर में टक्कर मारकर पेड़ में टकराया कंटेनर, ट्रैक्टर चालक गंभीर

Wed, 05 Nov 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-7- हाईवे पर टूटे पड़े पेड़ के बीच में फंसा कंटेनर, निकलते वाहन। संवाद - फोटो : घायल पूनम।
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार को तड़के चार बजे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से पेड़ टूटकर हाईवे पर गिरने से आधी लेन का यातायात 20 मिनट बाधित रहा।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना के निबहरी गांव निवासी रानू सिंह (32) मंगलवार की सुबह चार बजे रसूलपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर में डीजल भराने आए थे। लौटते समय हाईवे पर रसूलपुर गांव के सामने पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टक्कर मारने के बाद बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक रानू घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। सिर में चोट अधिक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कंटेनर चालक और क्लीनर घायल भी घायल हो गए। एनएचएआई के हाईवे पेट्रोलिंग इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि हाइड्रा की मदद से पेड़ को हटवा दिया गया है। कंटेनर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed