फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आंगन के जाल से लटका मिला महिला का शव

Fri, 17 Oct 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटेा-31- रीतू (फाइल फोटो)
बीघापुर। पाही हरदो गांव में महिला का शव आंगन के जाल में बिजली के केबल से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पाही हरदो गांव निवासी रीतू (35) पत्नी सतीश दीक्षित का शव गुरुवार दोपहर घर के आंगन के जाल में बिजली के केबल से लटका मिला। सतीश के मुताबिक वह खेत पर काम पर और बेटा आरजू स्कूल गया था। दोपहर एक बजे जब वह खेत से लौटा तो पत्नी को जाल में फंदे से लटका देख परेशान हो गया। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

रीतू की मौत पर घाटमपुर खुर्द गांव निवासी चचेरा भाई आशीष बाजपेई परिजनों के साथ पहुंचे और शव देख उत्तेजित हो गई। मृतका के पति से विवाद होने लगा, यह देख पुलिस पति को साथ लेकर चली गई। आशीष ने बताया कि बहन को 12 साल से यह लोग प्रताड़ित कर रहे थे। कभी दहेज के नाम तो कभी काम के नाम पर। कहीं जाने भी नहीं देते थे, यहां तक कि मेरी शादी में भी बहन को नहीं आने दिया था। पति ने बहन को पीटने के बाद हत्या कर लटका दिया। पहले भी कई बार विवाद हुआ, पुलिस ने समझौता करा दिया। अगर कार्रवाई करती तो शायद ऐसा कदम न उठाता। मृतका के दो बच्चों में छोटा आर्यन है। आशीष के मुताबिक सतीश मूलत: हरदोई के रहने वाले है। यह उनके मामा का गांव है, संपत्ति मिलने से यहां कई सालों से रह रहे हैं। छोटा बेटा बाबा के पास ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राजपाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

फोटेा-31- रीतू (फाइल फोटो)

फोटेा-31- रीतू (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed