{"_id":"68e6c3cdafae37c72d04ec11","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138291-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवकों से विवाद में दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवकों से विवाद में दरोगा निलंबित
विज्ञापन
उन्नाव। रामलीला मैदान में लगे दशहरा मेले में मंगलवार की रात नशे में धुत दरोगा का दो युवकों से विवाद के बाद धक्का-मुक्की हो गई। वीडियो वायरल होने पर एसपी ने क्यूआरटी में तैनात दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं नशे में रहे दोनों युवकों पर भी सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
सदर कोतवाली के रामनगरिया गांव निवासी अमित कुमार एलआईसी एजेंट हैं और शहर के गांधीनगर मोहल्ला निवासी मनोज कुमार दूध डेयरी चलाते हैं। मंगलवार को रामलीला मैदान में पुतला दहन के दौरान दोनों नशे की हालत में मौजूद थे। भीड़ अधिक होने से धक्का-मुक्की होने से दोनों में विवाद होने लगा। मेले में ड्यूटी कर रहे पुलिस लाइन में तैनात दरोगा हरेंद्र ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। इस पर दोनों दरोगा से उलझ गए।
ड्यूटी कर रहे दरोगा भी नशे में होने से वह मारपीट करने लगे। तीनों के बीच हो रही मारपीट का मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला एसपी जयप्रकाश सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने दरोगा को निलंबित करते हुए कोतवाल को दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई और गिरफ्तार कर जेल भेजा है।