{"_id":"68e5658d5388c358730b5037","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138247-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी चोटिल
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नरी गांव के पास वाहन की टक्कर से मैनपुरी के करहल निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो साथियों को मामूली चोटें आईं। तीनाें काम के सिलसिले से लखनऊ जा रहे थे। वह हेलमेट लगाए थे।
मैनपुरी जिले के करहल निवासी निर्मेष शर्मा ने बताया कि उसका छोटा भाई चरन सिंह उर्फ कल्लू (30) करहल में ही रहने वाले साथी समीर (28) व एक अन्य साथी के साथ सोमवार दोपहर बाइक से लखनऊ काम की तलाश में लखनऊ जा रहे थे। रात करीब 10 बजे कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नरी गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे चरन सिंह की मौत हो गई थी। साथी बाल-बाल बच गए थे।
बताया कि चरन सिंह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था, चरन की पत्नी और एक बेटा है, मां की मौत हो चुकी है। कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।