{"_id":"68dc2a79faab0145c2072a99","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137872-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिजली गिरने से मवेशी चरा रहा किसान झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिजली गिरने से मवेशी चरा रहा किसान झुलसा
विज्ञापन
बिजली गिरने से राजू खां के घर का उखड़ा प्लास्टर। स्रोत वीडियो
बांगरमऊ। अचानक मौसम बदलने से मंगलवार को बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से किसान झुलस गया। इसके अलावा चार घरों के बिजली उपकरण खराब हो गए। घरों के छज्जे और दीवारें भी दरक गईं।
मंगलवार की सुबह 11 बजे अचानक मौसम में बदलाव हुआ। गरज के साथ ही बारिश शुरू हो गई। तन्नागाड़ा गांव निवासी किसान राजेश कुमार (50) खेत में मवेशी रहे थे। कड़क के साथ बिजली खेत में गिरी। चपेट में आकर राजेश झुलस गए। परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दूसरी घटना में नगर के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी राजू खां घर पर बिजली गिरने से छज्जा और जीने में दरार आ गई। घर के बिजली उपकरण भी जल गए। पूर्व सभासद शकील खान और पड़ोसी शमशाद और हुस्नआरा के घर के बिजली उपकरण जल गए।