Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: माखन चोरी की लीला देखकर लोग भावविभोर

Thu, 19 Nov 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
unnao news
माखन चोरी लीला का मंचन देखते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : credit
बांगरमऊ। श्रीदुर्गेश्वर कृष्ण लीला समिति की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के छठवें दिन माखन चोरी लीला का मंचन हुआ। रामकृष्ण लीला संस्थान वृंदावन के संरक्षक नंदकिशोर शर्मा के नेतृत्व में कलाकारों ने लीला प्रस्तुत की। मंचन में दिखाया गया कि भगवान कृष्ण ग्वालों संग गोपियों के घर जाते हैं। वे माखन-मिश्री चुराते हैं, बर्तन तोड़ते हैं और सखियों की मटकी फोड़ते हैं। बाल कृष्ण की शरारतों पर भक्त खूब हंसे और तालियां बजाईं।
विज्ञापन

इससे पहले लीला की शुरुआत में राजेश रस्तोगी, गोविंद शुक्ला, आनंद अर्कवंशी ने ठाकुरजी का पूजन कर आरती उतारी। पंडाल में बांधी गई मटकियों में दूध, दही, मक्खन का भोग था। सर्वप्रथम बाबा दुर्गेश्वर को माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरित हुआ। लीला के समापन पर मोंटी शर्मा, मंगल यादव, वीरपाल, रोशन गुप्ता, वैभव शर्मा व आधार शर्मा ने आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed