फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 78.88 करोड़ से चौड़े होंगे तीन मार्ग, तीन लाख आबादी को होगा फायदा

Fri, 16 Oct 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
जर्जर चकलवंशी-संडीला मार्ग से निकलते वाहन। संवाद - फोटो : पार्षद
उन्नाव। जनपद के तीन प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण को शासन से मंजूरी मिल गई है। प्रदेश सरकार ने चौड़ीकरण के लिए 78.88 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इन मार्गों के निर्माण के बाद करीब तीन लाख आबादी का आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि तीन मार्गों के चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। एक की ईएफसी हो गई है। शेष दो में बजट जारी हो गया है। बजट जारी होने वाले मार्गों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसकी ईएफसी हो गई है, उसका शासनादेश जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन मार्गों का काम जल्द शुरू कराने की तैयारी चल रही है। मार्ग चौड़ा होने से कानपुर, लखनऊ सहित कई जनपदों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


मार्ग-1
36 करोड़ से 10 मीटर चौड़ा होगा संडीला-चकलवंशी मार्ग
राज्यमार्ग में शामिल चकलवंशी-संडीला मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने के लिए 36 करोड़ की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की स्वीकृति मिल गई है। 11 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की चौड़ाई अभी सात मीटर है। यह मार्ग एक तरफ परियर पुल के जरिए बिठूर चौबेपुर (कानपुर) से जुड़ता है तो दूसरी ओर रसूलाबाद होते हुए संडीला के जरिये हरदोई से मिलता है। चौड़ीकरण के साथ ही मार्ग का नवनिर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग-2
मंगतखेड़ा-पड़री मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 22.74 करोड़ मंजूर
मंगतखेड़ा-पड़री मार्ग के साढ़े पांच मीटर चौड़ीकरण की मंजूरी मिल गई है। अभी इसकी चौड़ाई साढ़े तीन मीटर है। शासन ने दो मीटर रोड चौड़ीकरण के लिए 22.74 करोड़ का बजट मंजूर किया है। मार्ग बन जाने के बाद पड़री खुर्द, नेवरना, तिवारीखेड़ा, नयाखेड़ा, जगैथा सहित करीब 50 गांवों की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इससे रायबरेली पहुंचना आसान होगा।

मार्ग-3
10 किमी लंबा इसुनिया-परियर मार्ग भी होगा चौड़ा
अन्य जिला मार्ग में शामिल रऊ चौराहे से इसुनिया होते हुए परियर मार्ग के 10 किलोमीटर के हिस्से के चौड़ीकरण को भी मंजूरी मिल गई है। मार्ग के साढ़े पांच मीटर चौड़ीकरण व नवनिर्माण के लिए शासन ने 20.14 करोड़ स्वीकृत किए हैं। चयनित फर्म को एक साल में काम पूरा करना होगा। यह मार्ग परियर होते हुए कानपुर बिठूर को जोड़ता है। इससे भी काफी गांवों को आवागमन में फायदा मिलेगा।

इन जनपदों का सफर होगा सुगम
-बांगरमऊ से आने वाले वाहन इस मार्ग से संडीला हरदोई निकल सकेंगे।
-लखनऊ से आने वाले वाहन इस मार्ग से वाया चकलवंशी के जरिए हरदोई जा सकेंगे।
-हरदोई से भी वाहन इसी मार्ग से होते हुए लखनऊ तक का आवागमन कर सकेंगे।
-परियर पुल से होते हुए वाहन चौबेपुर कानपुर और दूसरी तरफ चकलवंशी, रसूलाबाद से संडीला हरदोई का आवागमन कर सकेंगे।
-चकलवंशी चौराहे से होते हुए वाया हसनगंज से लखनऊ शहर के अलावा बाराबंकी, सीतापुर के लिए वाहन निकल सकेंगे।

जर्जर चकलवंशी-संडीला मार्ग से निकलते वाहन। संवाद

जर्जर चकलवंशी-संडीला मार्ग से निकलते वाहन। संवाद- फोटो : पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed