{"_id":"6ad13a221e4ec1bd8d06aeef","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-159576-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्रों को साइबर अपराध से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्रों को साइबर अपराध से किया जागरूक
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पोस्टर दिखाते छात्र। स्रोत: शिक्षक
फतेहपुर चौरासी। मिशन शक्ति फेज छह के तहत बृहस्पतिवार को कस्बे के आरबीएस इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों के साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। छात्राें को सुरक्षा, उनके अधिकारों, महिला सशक्तीकरण तथा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार की जानकारी दी गई।
एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा हिंसा की स्थिति में बिना भय पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों डायल 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 1930 (साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन) के संबंध में भी जानकारी दी। इस दौरान काॅलेज के प्रबंधक महेंद्र सिंह, एसआई देवेंद्र अवस्थी , धर्मपाल और रोहतास भी मौजूद रहे।
बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
पुरवा। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को रूपखेड़ा स्थित प्राथमिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। प्रभारी प्रधान शिक्षिका ज्योति यादव के छात्रों को मौलिक अधिकारों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों को समझाया कि स्कूल आते-जाते समय कोई अभद्रता करे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पोस्टर भी बनाए। उन्हें बिना डरे किसी भी घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया। एआरपी राकेश शुक्ला ने बताया कि विकासखंड के 148 स्कूलों में शिक्षकों की ओर से बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। (संवाद)