{"_id":"6ad139f22eed2d30c405f3de","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159573-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 100 मीटर दौड़ में श्रेया और रेहान अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 100 मीटर दौड़ में श्रेया और रेहान अव्वल
विज्ञापन
लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत: शिक्षक
सफीपुर। न्याय पंचायतस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में भैसहरा की श्रेया और बालक वर्ग में नाजिरपुर के रेहान अव्वल रहे। विजेता बच्चो को बीईओ ने पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया।
न्याय पंचायत देवगांव की खेलकूद का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय लहबरपुर में बृहस्पतिवार को किया गया। बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ में लहबरपुर के निर्भय कुमार, 100 मीटर दौड़ में रेहान और 200 मीटर दौड़ में लहबरपुर उच्च प्राथमिक के अंश पहले स्थान पर रहे। कबड्डी में लहबरपुर की टीम ने बाजी मारी।
लंबी कूद में कार्तिक यादव प्रथम रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में भैसहरा की महिमा व 100 मीटर में श्रेया ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी व बैट मिंटन बालिका में लहबरपुर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
बीईओ शुचि गुप्ता ने कहा कि यही छोटे-छोटे बच्चे आगे चलकर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करेंगे। इसी तरह लगातार अभ्यास जारी रखने से ही खेल प्रतिभाएं निखरतीं हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एआरपी पीयूष त्रिवेदी समेत संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं रहीं।