{"_id":"6ab582064c52565de90184ff","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-158323-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एचपी बॉटलिंग प्लांट में सिलिंडरों की सप्लाई सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एचपी बॉटलिंग प्लांट में सिलिंडरों की सप्लाई सामान्य
विज्ञापन
सोनिक। एचपी बॉटलिंग प्लांट में चालकों और ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार रात 12 बजे तक कार्य कराया गया। इससे गैस की आपूर्ति सामान्य हो गई।
मंगलवार को चालकों और ट्रांसपोर्टर ने प्लांट में हड़ताल कर दी थी। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसपोर्टरों से बात की थी। इसके बाद मांगों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया था। तब कहीं जाकर बुधवार शाम छह बजे से काम शुरू हुआ था। प्लांट मैनेजर मुकेश प्रसाद ने बताया कि जितनी गैस की डिमांड थी, उसके लिए बुधवार रात 12 बजे तक प्लांट चलाया गया था।
वैसे नियमानुसार प्लांट में सुबह छह बजे से दो बजे और फिर दो से रात दस बजे ही शिफ्ट चलती है लेकिन हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसको देखते हुए प्लांट रात में दो घंटे ज्यादा चलाकर सभी जगह की आपूर्ति सामान्य कर दी गई।