{"_id":"6ab5818291addfb3670427b1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-158313-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नहर पटरी पर 1.60 करोड़ से बिछेगा खड़ंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नहर पटरी पर 1.60 करोड़ से बिछेगा खड़ंजा
विज्ञापन
उन्नाव। नहर पटरी को अब आवागमन योग्य बनाया जाएगा। इसमें बीघापुर के कुलहा से मगरायर के बीच सात किलोमीटर की नहर पटरी पर खड़ंजा निर्माण को 1.60 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके लिए नहर विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कुलहा गांव से मगरायर तक शारदा नहर पटरी बनी है। नहर पटरी पर जगह-जगह अतिक्रमण है। झाड़-झंखाड़ उगने से रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है। इससे लोगों ने पटरी से आवागमन छोड़ दिया है। अब नहर विभाग शारदा खंड ने खड़ंजा निर्माण के लिए 1.60 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। प्रदेश सरकार ने इसके लिए मंजूरी देते हुए बजट स्वीकृत कर दिया है।
इस बजट से सात किमी लंबा व 3.5 मीटर चौड़ा खड़ंजा मार्ग बनाया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से कई गांवों के ग्रामीणों को सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी। कुलहा-मगरायर क्षेत्र के ग्रामीणों को पुरवा तक पहुंचने के लिए बेहतर संपर्क मार्ग मिल जाएगा। एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।