{"_id":"6aaee4cfa7464f156b01731a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157920-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली सामग्री, भुखमरी की कगार पर परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली सामग्री, भुखमरी की कगार पर परिवार
विज्ञापन
बांगरमऊ/सफीपुर। बाढ़ से परेशान बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के मेला आलमशाह के पीड़ितों ने तहसील पहुंचकर राहत सामग्री न मिलने की शिकायत की। सफीपुर में मौजूद डीएम को छह गांवों के लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर नाले के पानी से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की।
संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में एसडीएम को ग्राम मेला आलमशाह के मेवालाल पाल, मुन्नीलाल, गंगाधर, फिदा हुसैन, शाकिर खान, रामचंद्र, रामपाल, नरेश कुमार, सीता देवी, रामश्री, गया प्रसाद, मूलचंद, पप्पू गौतम, रमेश गौतम आदि ने शिकायतीपत्र दिया। बताया कि गांव बाढ़ की चपेट में है। करीब 100 लोग प्रभावित हैं। फसलें डूबकर नष्ट हो चुकी हैं लेकिन आज तक हम लोगों को राहत सामग्री नहीं मिली है। इस कारण परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। इससे पहले ग्रामीणों ने तहसील परिसर में कुछ देर बैठकर विरोध जताया।
एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला ने जांच कराने की बात कही। राज राजमणि हंस, दीपक कुमार, परवेज अहमद आदि अधिवक्ताओं ने संडीला मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर डिवाइडर बनवाए जाने की मांग उठाई। कुल 109 शिकायतों में से मात्र नौ का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
नाले के पानी से हजार बीघे धान की फसल नष्ट, डीएम से मांगा मुआवजा
सफीपुर। डीएम घनश्याम मीना को गांव मवई लाल, बृजपालपुर, भैसहरा, निहालपुर, मवई भान के ग्रामीणों ने शिकायतीपत्र दिया। बताया कि गांव के बाहर से कच्चा नाला निकला है। इसकी सफाई नहीं कराई गई है। नाले में कचरा फंस जाने से बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर गया। इससे करीब हजार बीघे धान की फसल नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग की।
कस्बे के मिठव्वा कुआं निवासी शिवबालक व सैता के शानू सिंह और रामबिलास ने भूमि पर कब्जा छुड़ाने की मांग की। डीएम ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के दो, स्वामित्व योजना के तहत पांच लोगों को घरौनी व नगर पंचायत सफीपुर के प्रधानमंत्री आवास योजना के दो लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए। 201 प्रार्थनापत्रों में 38 का ही मौके पर निपटारा हो सका। विधायक बंबालाल दिवाकर, एसपी जयप्रकाश सिंह, एसडीएम फाल्गुनी सिंह, तहसीलदार अविनाश चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व लेखपाल पर घूस लेकर भी काम न करने का आरोप
हसनगंज। एडीएम सुशील कुमार गोंड के पास 121 प्रार्थनापत्र पहुंचे। छह राजस्व के मामलों का निस्तारण किया गया। एसडीएम शालिनी सिंह तोमर, सीओ तेज बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। पुरवा में मोहनलालखेड़ा निवासी नन्हा ने एसडीएम दिग्विजय सिंह को शिकायतीपत्र देते हुए ग्राम पंचायत में तैनात पूर्व लेखपाल पर काम के नाम पर आठ हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया। चार माह बीतने के बाद भी लेखपाल ने काम नहीं किया। (संवाद)
समाधान दिवस से कई अधिकारी नदारद, कांग्रेस नेता ने की कार्रवाई की मांग
बीघापुर। एडीएम नमामि गंगे विधेश कुमार के पास 55 प्रार्थनापत्र पहुंचे। इसमें पांच मामलों का ही निपटारा हो सका। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह को एक फरियादी के साथ पहुंचे कांग्रेसी नेता जंग बहादुर सिंह ने बताया कि सीओ, बीडीओ बीघापुर, तहसीलदार, कोतवाल बीघापुर, थानाध्यक्ष बारासगवर व बिहार थाना प्रभारी अनुपस्थित हैं। मांग की कि समाधान दिवस को मजाक बनाने वाले इन अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए (संवाद)