फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयचंद्र सपा के जिलाध्यक्ष

Thu, 17 Sep 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-36-नवमनोनीत जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई। स्रोत: कार्यकर्ता।
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले में सपा की कमान पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान रहे जयचंद्र विमल को सौंपी है। इसका पत्र जारी होते ही नए जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

अगस्त 2023 में राजेश यादव को सपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उनके कार्यकाल में 2024 लोकसभा चुनाव हुआ था। हालांकि पार्टी प्रत्याशी अन्नू टंडन को हार का सामना करना पड़ा था। अब 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसको देखते हुए जिलाध्यक्ष बदला गया है।
विज्ञापन

अब पार्टी की कमान माखी ग्राम पंचायत के प्रधान रहे जयचंद्र विमल को दी गई है। जयचंद्र एक बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी सपा में राजनीतिक पारी की शुरुआत युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बातचीत में जयचंद्र ने बताया कि उनको लखनऊ से आए बधाई काॅल से ही अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिली है। बताया कि उनकी प्राथमिकता सभी को साथ लेकर चलने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed