{"_id":"6aaaf519a6966679b001aff0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157758-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो दिवसीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 19 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो दिवसीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 19 से
विज्ञापन
उन्नाव। दो दिवसीय जिलास्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 19 सितंबर से होगा। इससे पहले बॉडी वेट प्रक्रिया 18 सितंबर की दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक चलेगी।
उन्नाव पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से प्रकाश गेस्ट हाउस में चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगा। प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी और खिलाड़ियों के बीच विभिन्न मुकाबले होंगे। एसोसिएशन सचिव राहुल तिवारी ने बताया कि पहली बार जिले में पावरलिफ्टिंग व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसका उद्देश्य पावरलिफ्टिंग खेल को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पहले बॉडी वेट प्रक्रिया से गुजरना होगा। प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने बताया कि 250 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इस दौरान प्रतियोगिता का पोस्टर भी लांच किया गया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, उपाध्यक्ष अनित दमन दीक्षित, स्वामी दयाल सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, सुनैना सिंह व रागिनी अवस्थी ने बताया कि बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों का भी पंजीकरण हो रहा है।