{"_id":"6aa84e01d4e10eb4bd07a4d2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157652-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लोगों को सस्ती दर पर प्याज बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लोगों को सस्ती दर पर प्याज बिक्री शुरू
विज्ञापन
फोटो-37-लोडर से प्याज लेते लोग। संवाद
उन्नाव। आसमान छूती प्याज की कीमतों से लोगों को राहत देने के लिए सस्ती दर पर बिक्री शुरू कराई गई है। भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) की ओर से दो लोडरों के जरिए शहर में 35 रुपये प्रति किलो से प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है।
मंडी में इस समय प्याज फुटकर में 60 से 70 रुपये किलो बिक रहा है। इससे आम लोगों को प्याज खरीदने में ही आंसू निकल रहे हैं। इससे लोगों को राहत देने के लिए उपभोक्ता सहकारी संघ की ओर से सस्ती दर पर प्याज देने की कवायद शुरू की गई है।
वितरण कर संघ के सुपरवाइजर नितिन कुमार ने बताया कि शासन की ओर से लोगों को 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की बिक्री की जा रही है। शहर में दो लोडरों के माध्यम से बिक्री की जा रही है। प्रतिदिन बड़े व छोटे चौराहे के साथ कचहरी के आसपास सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोडर लगाकर बिक्री की जाती है।