{"_id":"6aa06444edb66219f2056abd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-157264-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सफीपुर व उन्नाव शहर टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सफीपुर व उन्नाव शहर टीम रही विजेता
विज्ञापन
फोटो-21-वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक।
उन्नाव। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में सफीपुर टीम ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में उन्नाव शहर टीम ने पहला स्थान पाया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। सीनियर बालक अंडर-19 में सफीपुर टीम ने उन्नाव शहर को 21-12 से पराजित किया। अंडर-17 में उन्नाव शहर ने सफीपुर को 21-11 से हराया। अंडर-14 बालक वर्ग में उन्नाव शहर ने पहला स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग में अंडर-14, 17 व 19 में उन्नाव शहर टीम ही विजेता रही। प्रतियोगिता समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता संयोजक किरण भारती, लीना रानी, माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा, जिला क्रीड़ा समिति सदस्य कुलदीप कुमार, गौरव कुमार, सुधाकर सैनी, वीरेंद्र सिंह, विवेक सिंह, अब्दुल सत्तार, राकेश कुमार, शशिकांत, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।