फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गंगा ने फिर मारी उफान, 29 सेमी दूर लाल निशान

Tue, 08 Sep 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-31-देवीपुरवा क्षेत्र में पानी बढ़ने के बाद नाव के सहारे आवागमन करते ग्रामीण। संवाद
उन्नाव। गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। सोमवार शाम छह बजे जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर 112.710 मीटर पहुंच गया। जो खतरे के निशान 113 मीटर से मात्र 29 सेमी दूर है। इससे परियर क्षेत्र में फिर से स्थितियां बिगड़ने लगी हैं। खेतों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

उधर, सफीपुर में कल्याणी नदी के बढ़े जलस्तर से स्कूल में पानी पहुंच गया। इससे विद्यालय को पंचायत भवन में शिफ्ट करना पड़ा। गांव के रास्तों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


परियर क्षेत्र में फिर चलने लगीं नाव
परियर। सदर तहसील क्षेत्र के परियर, पनपथा, देवीपुरवा व माना बंगला आदि गांव आते हैं।इधर फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी से क्षेत्रों में पानी बढ़ने लगा है। इसके बाद बाढ़ का पानी फिर मकानों के नजदीक आ गया। गांवों में पानी पहुंच जाने से लोगों ने फिर से नाव से आवागमन शुरू कर दिया है। खेतों में भी फिर से पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय में भरा पानी, पंचायत भवन में स्थानांतरित
सफीपुर। कल्याणी नदी में लगातार बढ़ रहे पानी ने घरों तक दस्तक दे दी है। जमालनगर-दबौली-रामपुर व गहोली-उडंकपुरवा मार्ग में फिर पानी भरने लगा है। करीब दो हजार बीघे में बोई फसलें फिर जलमग्न होने लगी हैं।
सोमवार को रामपुर, कारीमाबाद, इब्राहिमाबाद, नीबीगड़ा गांव के पास पानी पहुंच गया। गांव हमजापुर में किनारे बने घरों तक पानी पहुंचने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। गांव के प्राथमिक पाठशाला परिसर में भी पानी भर जाने से निकट इसे ऊंचाई पर बने पंचायत भवन में स्थानांतरित किया गया। दबौली-जमालनगर मार्ग पर कल्याणी नदी पर बने पुल के डूबने के बाद से लोग नाव का सहारा लेकर आवागमन कर रहे हैं।
देरशाम एडीएम सुशील कुमार गोंड व एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। राजस्व कर्मियों को बढ़ते जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि रूपपुर चंदेला, सकहन राजपूतान व बरीखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों को प्रभावित क्षेत्र में जाकर जांच व दवा वितरण के निर्देश दिए गए हैं।


विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गंगा व पांडु नदी के बीच बसी लालखेड़ा तथा दूलीखेड़ा ग्रामसभा में बाढ़ पीड़ित लोगों को विधायक आशुतोष शुक्ला, एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह व नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव ने राहत सामग्री प्रदान की। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की भी दिक्कत नहीं आएगी। जिन पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री नहीं मिली, उन्हें भी राहत सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। राहत वितरण के समय ग्राम प्रशासक दूलीखेड़ा श्रीकृष्ण यादव, वीरेंद्र यादव, रोहित यादव, आकाश यादव तथा लालखेड़ा के प्रशासक कृष्ण देव मौजूद रहे।

फोटो-31-देवीपुरवा क्षेत्र में पानी बढ़ने के बाद नाव के सहारे आवागमन करते ग्रामीण। संवाद

फोटो-31-देवीपुरवा क्षेत्र में पानी बढ़ने के बाद नाव के सहारे आवागमन करते ग्रामीण। संवाद

फोटो-31-देवीपुरवा क्षेत्र में पानी बढ़ने के बाद नाव के सहारे आवागमन करते ग्रामीण। संवाद

फोटो-31-देवीपुरवा क्षेत्र में पानी बढ़ने के बाद नाव के सहारे आवागमन करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed