फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बाइक का 1.28 रुपये और कार का प्रति किलोमीटर 2.55 रुपये टोल टैक्स

Thu, 30 Apr 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-38-घंटों इंतजार के बाद पहुंची बस में जगह न होने से मायूस यात्री। । संवाद
उन्नाव। यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तय की गई दरों के आधार पर ही प्रति किलोमीटर टोल दर निर्धारित की है। यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल जो टोल दरें तय हैं, उनके अनुसार दो पहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर के लिए 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर, कार, जीप, वैन व अन्य हल्के चार पहिया वाहनों के लिए 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर, हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस के लिए 4.05 रुपये प्रति किमी, बस, ट्रक व अन्य भारी वाहनों के लिए 8.20 रुपये, तीन या इससे अधिक एक्सल वाहन के लिए 12.60 रुपये और अत्यधिक बड़े वाहनों के लिए 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर टोल टैक्स देना होगा। उन्होंने बताया कि टोल दरों की जांच कर जल्द ही सभी टोल टैक्स बूथों पर रेट लिस्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन


फोटो नंबर-38-हाईवे बाईपास पर बस में बैठने के लिए भाग कर जाते यात्री। संवाद
सुबह से दोपहर तक रही बसों की कमी
उन्नाव। भारी संख्या में रोजवेज और प्राइवेट बसें गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में भीड़ को लेकर गईं तो बुधवार सुबह से दोपहर दो बजे तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जो बसें आईं भी वह पहले से ही भरी होने से बिना रुकें तो कुछ उतरने वाले यात्रियों को उतार कर चल दीं। हालांकि दोपहर बाद बसें मिलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की जनसभा में लोगों को लेकर जाने के लिए जिले से 500 बसों के अलावा एक हजार छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई थी। इससे बुधवार सुबह लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनऊ-कानपुर रूट और उन्नाव-हरदोई सहित अन्य रूटों पर बसों की संख्या कम रही। इससे लोगों को दिक्कत हुई। वैन, जीप आदि वाहन चालकों ने अधिक किराया लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-39-रैली के लिए बसों को रवाना करते भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक पंकज गुप्ता व अन्य। संवाद
सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे के उद्धाटन समारोह में शामिल होने जनपद के भाजपा पदाधिकारी बसों से हरदोई गए। विधायक पंकज गुप्ता और जिलाध्यक्ष ने मल्लावां के लिए बसों और निजी वाहनों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बंबा लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला और अनिल सिंह ने भी अपने यहां से बसों को रवाना किया। सांसद डॉ. स्वामी हरि साक्षी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता मिश्रा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू, भाजपा नेता शंशाक शेखर सिंह सनी व बांगरमऊ नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed