{"_id":"69efb7df2e0e26dad2038c6e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149439-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन
विज्ञापन
सफीपुर। अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए सात व महामंत्री के लिए दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित छह पदों पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।
अध्यक्ष पद के लिए छमापति सहाय, राम प्रकाश पाल, कृष्णाकांत कनौजिया, राम शंकर कुशवाहा, जगदीश चंद्र, ज्ञान शंकर शुक्ला व सैय्यद आफताब हैदर ने नामांकन कराया। महामंत्री पद पर बृज किशोर कुशवाहा व प्रशांत त्रिपाठी ने पर्चा भरा। संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए शिव सिंह यादव व अवधेश कुमार यादव ने नामांकन कराया। सहायक मंत्री पद पर अभिमन्यु सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दीपक गौड़ व कोषाध्यक्ष पद पर सुप्रिया यादव ने नामांकन दाखिल किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश तिवारी का एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल हुआ। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य बाल नारायण मिश्र, अशोक कुमार सेठ, कृष्ण कुमार गौड़, अर्जुन सिंह व आनंद कुमार गुप्ता मौजूद रहे। सदस्य केके गौड़ ने बताया कि पर्चा वापसी 29 अप्रैल व मतदान छह मई को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। उसके बाद परिणाम घोषित होगा।