{"_id":"69ed0d313d867b7aad066554","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149310-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पांच गांवों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पांच गांवों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ध्वस्त
विज्ञापन
परियर। क्षेत्र के पांच गांवों में सप्ताह भर से चार से पांच घंटे ही बिजली सप्लाई की जा रही है। ऐसे में गांवों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं।
विद्युत उपखंड सफीपुर के गांव सैदापुर, परियर, मरौंदा, सुब्बाखेड़ा व देवीपुरवा गांवों में मात्र चार-पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उसमें भी लो-वोल्टेज की समस्या रहती है। इससे कोई उपकरण सही से काम नहीं करते हैं। परियर निवासी शरद शुक्ला, दिलीप कश्यप, ऋषिलाल पांडेय, सचिन राठौर, सैदापुर के शैलेंद्र यादव, शुभम मिश्रा, रविशंकर राठौर, लालतूपुरवा के संजय गौतम, मरौंदा के प्रभाकर द्विवेदी, लालता प्रसाद व ओमप्रकाश सविता ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही बिजली निगम की ओर से कटौती की जा रही है। जबसे गर्मी बढ़ी है तबसे बिजली आपूर्ति एकदम गायब हो गई है। कुछ देर के लिए जब आती है तो वोल्टेज इतना कम रहता है तो कोई भी उपकरण नहीं चल पाता है।
बिजली विभाग के नंबर पर फोन पर शिकायत करने पर भी सुधार नहीं होता है। एक्सईएन द्वितीय भरत गौतम ने बताया कि अभी जानकारी नहीं है। इसे दिखवाकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।