फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 770 कर्मचारियों को दी जनगणना की ट्रेनिंग

Sat, 25 Apr 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-9-प्रगणक और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देते ट्रेनर। संवाद
बेहटामुजावर/बांगरमऊ। आरएस चौराहा स्थित इंटर कॉलेज में जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा हुआ। इसमें प्रगणकों और सुपरवाइजरों को मकानों के सूचीकरण और गणना करने के तरीके बताए गए। एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को 660 प्रगणकों और 110 सुपरवाइजरों को पहले चरण का प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षाधिकारी सहित 10 ट्रेनर यह प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रगणकों को 22 मई से 20 जून तक घरों में जाकर गणना करनी है। सात मई से 21 मई तक स्वगणना का चरण भी चलेगा, जिसमें लोग ऑनलाइन जानकारी दे सकेंगे। बांगरमऊ नगर पालिका सभागार में भी प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण मिला। मास्टर ट्रेनर ताहिर अली काजमी ने मकानों के चिह्नांकन के तरीके बताए। उन्होंने कच्चे मकानों को त्रिभुज और पक्के मकानों को आयत से प्रदर्शित करना सिखाया। जेल, मंदिर, आवासीय विद्यालय व अन्य सरकारी व प्राइवेट संस्थाओं में जनगणना की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर शिवस्वरूप दुबे ने बताया कि वर्ष 2027 की जनगणना डिजिटल होगी। यह स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना होगी। प्रशिक्षण में सुधीर यादव, सेविना दीक्षित, रामनरेश कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed