फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: रिक्त 35 ग्राम पंचायतों में सहायक की भर्ती प्रक्रिया शुरू

Wed, 22 Apr 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जनपद में रिक्त ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा इंट्री ऑपरेटर की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में रिक्त पंचायतों की संख्या 35 है। इन गांवों में तैनात रहे सहायकों के त्यागपत्र और कुछ को समिति द्वारा हटाए जाने के बाद से पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि 24 से 29 अप्रैल तक आवेदन पत्र पंचायतीराज विभाग, बीडीओ व ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा किया जा सकेंगे। इसके बाद 30 अप्रैल से दो मई तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्र को ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

चार से नौ मई तक प्राप्त आवेदन पत्रों की मेरिट लिस्ट बनाकर समिति के सामने प्रस्तुत करने के बाद उनके पास भेजा जाएगा। इसके बाद 11 से 14 मई तक डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति परीक्षण करेगी। फिर 15 से 20 मई तक ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कराए जाएंगे। बताया कि जो भी पंचायत सहायक भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह पंचायत कार्यालय, बीडीओ व जिला मुख्यालय पर फार्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-1
ग्राम पंचायतवार रिक्त पदों की संख्या

-हसनगंज में कोइयामदारपुर, सिंघनापुर व मूसेपुर
-बिछिया में तौरा
-नवाबगंज में सोहरामऊ व हिम्मतगढ़
-पुरवा में बेवलगंज, छूलामऊ, पल्हरी व जमूरपुर
-बीघापुर में पांडेयपुर व दादामऊ
-मियागंज में शाहपुर सिधौरा, नौहाई बुजुर्ग व पुरवा
-असोहा में सुर्जापुर
-सफीपुर में भदनी, सराय सकहन व अटवा
-हिलौली में लच्छीखेड़ा व रजवाड़ा
-फतेहपुर चौरासी में सराय अख्तियारपुर, बूलापुर हसनापुर, जाजामऊ एहतमाली
-सिकंदरपुर सरोसी में इसुनिया, बुलंदपुर बिधनू, मोमिनपुर व सदमपुर
-सिकंदरपुर कर्ण में भैंसई नौबस्ता, कटहा दल नारायणपुर, कुलहा बगहा व मगरवारा
-बांगरमऊ में साईंपुर सगौड़ा, नेवलापुर व जगटापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed