{"_id":"69e3dcc33ecc71d23f0e050b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-148909-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची 10 जून को होगी प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची 10 जून को होगी प्रकाशित
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन का समय बढ़ाकर 10 जून कर दिया गया है। इससे चुनाव टलने की आशंकाएं बढ़ गई हैं क्योंकि 27 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बिना फाइनल मतदाता सूची के चुनाव कराना संभव नहीं है।
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य त्रिस्तरीय पंचायत में आते हैं। पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ग्राम प्रधान का 27 मई, जिला पंचायत का 12 जुलाई और क्षेत्र पंचायत का 20 जुलाई को कार्यकाल पूरा होगा। 27 मई 2026 से पहले पंचायत चुनाव कराने की तैयारी अब तक शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन न तो मतदाता फाइनल सूची जारी हो सकी है और न ही आरक्षण को लेकर कोई आदेश निर्देश आए हैं।
शनिवार को फाइनल मतदाता सूची जारी करने का तीसरा बार समय बढ़ाने का राज्य निर्वाचन आयोग से पत्र जारी हो गया। पूर्व में 15 अप्रैल को फाइनल सूची जारी होने की समयावधि निर्धारित की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 22 अप्रैल किया गया था। अब 10 जून कर दिया गया है।
विज्ञापन
इंसेट-2
पिछले कार्यकाल में एडीओ पंचायत बनाए गए थे प्रशासक
पंचायतों के पिछले कार्यकाल में 25 दिसंबर 2020 को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। तभी भी चुनाव की घोषणा नहीं हुई थी। तब एडीओ पंचायत को प्रशासक बना दिया गया था। इस बार भी चुनाव को लेकर ऊहापोह की बन रही स्थिति को देखते हुए प्रशासक तैनात किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
वर्जन...
21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाता सूची का कम्प्यूटरीकरण किया जाएगा। इसके बाद 29 मई से नौ जून तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग व फोटो प्रतियां तैयार कराने का समय तय किया गया है। दस जून को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। -वीके श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय)