फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दो करोड़ से पांच माह में होगी कालूखेड़ा कांथा मार्ग की मरम्मत

Wed, 15 Apr 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। पुरवा तहसील क्षेत्र के कालूखेड़ा-कांथा मार्ग की जल्द मरम्मत हाेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के भेजे दो करोड़ के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। मार्ग की मरम्मत के लिए पांच माह का समय निर्धारित है।
विज्ञापन


कालूखेड़ा-कांथा मुसन्ना मार्ग के किलोमीटर नंबर तीन, चार, पांच, सात, नौ और 12 की हालत जर्जर है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। गड्ढों में वाहन फंसने से अक्सर जाम लग जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीयखंड के अधिकारियों ने सामान्य मरम्मत से नवीनीकरण कराने का दो करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन ने इसे मंजूरी देते हुए बजट स्वीकृत कर दिया है। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंसेट-1

एक तरफ लखनऊ तो दूसरी ओर रायबरेली को जोड़ता है मार्ग

यह मार्ग एक तरफ लखनऊ तो दूसरी ओर रायबरेली को जोड़ता है। इस मार्ग पर विभिन्न कंपनियों ने अपने गोदाम बना लिए हैं। ऐसे में भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। इससे अक्सर मार्ग पर जाम लगता है। मार्ग सही होने से करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...

कालूखेड़ा-कांथा-मुसन्ना मार्ग क्षतिग्रस्त है। इसकी मरम्मत कराई जानी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काम पूरा करने की समय सीमा पांच माह तय की गई है। टेंडर के बाद काम शुरू कराया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed