{"_id":"69d7fc989e0b9c554f0c929e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-148316-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कब्जामुक्त कराई डेढ़ करोड़ की सरकारी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कब्जामुक्त कराई डेढ़ करोड़ की सरकारी भूमि
विज्ञापन
फोटो-17- जमीन पर किए गए निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी। संवाद
पुरवा। कस्बा भवानी में राजस्व अभिलेखों में ऊसर दर्ज छह बिस्वा जमीन पर पिलर और दीवार बनाकर किए जा रहे अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने हटवा दिया। राजस्व टीम ने डेढ़ करोड़ कीमत की सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।
मोहल्ला तोपखाना के पास स्थित कस्बा भवानी में छह बिस्वा ऊसर जमीन है। राजा बाजार निवासी बब्लू जमीन पर पिलर और पक्की दीवार बनाकर अवैध कब्जा कर रहा था। सूचना पर पुरवा नगर पंचायत प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी अवैध निर्माण न हटने की सूचना पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी के नेतृत्व में राजस्व टीम में शामिल कानूनगो बृजेश सिंह, हरिश्याम व लेखपाल प्रशांत पांडेय, सतेंद्र त्रिपाठी, अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार और कस्बा इंचार्ज सियाराम चौरसिया को मौके पर भेजा। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से 30 आरसीसी पिलर व पक्की दीवार को ढहा दिया।
तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने बताया कि भूमि की कीमत करीब डेढ़ करोड़ है। कब्जामुक्त कराई गई भूमि पर नगर पंचायत का कब्जा दे दिया गया है। कब्जेदार को चेतावनी दी गई है। दोबारा कब्जा करने की कोशिश की गई तो कार्रवाई की जाएगी।