उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-14 क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल के जरिए चार टीमों का गठन किया है। क्रिकेट लीग 10 अप्रैल से शुरू होगी।
अंडर-14 क्रिकेट लीग के लिए बुधवार को राजा शंकर सहाय इंटर काॅलेज मैदान में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे 70 खिलाड़ियों में 60 का चयन किया गया। इन खिलाड़ियों को चार टीमों में शामिल किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि जनपदीय क्रिकेट लीग के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। टीमों में डीसीए ए, डीसीए बी, डीसीए सी तथा डीसीए डी गठित की गई हैं। लीग प्रतियोगिता के मैच 10 अप्रैल से सप्रू क्रिकेट स्टेडियम शुक्लागंज में सुबह दस बजे से खेले जाएंगे। चयन ट्रायल के दौरान अभिषेक श्रीवास्तव शंकर, शाकिर हुसैन, ओम मिश्रा, आदित्य त्रिवेदी व अजय त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।