{"_id":"69d5540c146e3e055f031c9a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-148177-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हरदोई पुल की मरम्मत की तैयारी, रूट डायवर्जन पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हरदोई पुल की मरम्मत की तैयारी, रूट डायवर्जन पर मंथन
विज्ञापन
फोटो-2- हरदोई पुल का निचला हिस्सा जिसकी होनी है मरम्मत। संवाद
उन्नाव। शहर के कल्याणी रेलवे चौराहे पर स्थित 40 साल पुराने हरदोई सड़क पुल की मरम्मत की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने इसके लिए 1.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पुल की मरम्मत के दौरान यातायात रोकने और वाहनों के रूट डायवर्जन पर मंथन शुरू हो गया है।
यह पुल वर्ष 1986 में 20 करोड़ रुपये की लागत से बना था। इसकी लंबाई लगभग 600 मीटर और चौड़ाई सात मीटर है। 40 साल में पुल की कभी पूरी तरह मरम्मत नहीं की गई थी। भारी वाहनों के 24 घंटे आवागमन से पुल कमजोर हो गया है। पुल की पट्टिका दरकने लगी थी और खंबों में भी दरारें आ गई थीं। इससे पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है।
पिछले साल नवंबर में भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए उपाय किए गए थे। शास्त्री पार्क तिराहे के पास दो और आवास विकास में प्रवेश बिंदु पर हाइटगेज लगाए गए थे। इससे पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया। पुल के ऊपरी हिस्से पर तो हर साल डामर की नई परत बिछाने का काम किया जाता था लेकिन निचले स्तर की एक बार भी मरम्मत नहीं हुई। समय के साथ पुल जर्जर हालत में पहुंच गया। शासन से 1.64 करोड़ मिलने के बाद निचले स्तर की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इंसेट-1
ये होंगे कार्य
-पुरानी बियरिंग बदले जाएंगे
-नए ज्वाइंट भी लगेंगे
-पिलरों की मरम्मत होगी
-ऊपरी स्तर पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदली जाएगी।
वर्जन...
हरदोई पुल की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पुल से यातायात रोका जा सकता है। वाहनों के रूट डायवर्ट पर मंथन चल रहा है। जल्द ही रूट डायवर्जन की अनुमति के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पांच माह में काम पूरा करना है। -सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड।