{"_id":"69d00f1305e395a4220f0f57","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147991-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन साल में ही ‘पानी’ में बह गए 1.20 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन साल में ही ‘पानी’ में बह गए 1.20 करोड़
विज्ञापन
फोटो-20- शोपीस बनी लोहचा तिराहे पर बनी टंकी व वाटर कूलर। संवाद
उन्नाव। नगर पंचायत अचलगंज में तीन साल पहले स्थापित 15 सोलर आरओ प्लांट और टंकियां बंद हो गई हैं। इससे करीब 25 हजार की आबादी को शुद्ध पानी मिलना बंद हो गया है। इन पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। लोग अब फिर से हैंडपंपों से प्यास बुझा रहे हैं।
अचलगंज नगर पंचायत के 15 वार्डों की आबादी करीब 25 हजार है। इन लोगों को शुद्ध व ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने वर्ष 2022-23 में 30 सोलर आरओ वाटर प्लांट व टंकियों का निर्माण 2.40 करोड़ की लागत से कराया था। एक प्लांट व टंकी निर्माण पर करीब आठ लाख खर्च किए गए थे। नगर पंचायत के सूत्रों का कहना है कि प्लांट व टंकी संचालन की मियाद करीब पांच साल की थी लेकिन इनमें से 15 प्लांट मात्र तीन साल में ही जवाब दे गए हैं। अब न तो प्लांट चल रहे हैं और न ही टंकी संचालित हो रही हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पानी मिलना बंद हो गया है। ऐसे में अब लोग फिर से हैंडपंपों के सहारे हो गए हैं और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि अफसरों की अनदेखी से 1.20 करोड़ रुपये की परियोजना फेल हो गई है और सरकारी पैसा ‘पानी’ में ही बह गया है।
इंसेट-1
यहां बंद हैं प्लांट व टंकियां
-धन्नीपुर में राजेश तिवारी के मकान के सामने टंकी सूखी
-हड़हा बाजार में लगे दो फ्रीजर प्लांट खराब
-बलवीर यादव की दुकान के पास लगा प्लांट भी फेल
-शहाबुद्दीन के दरवाजे लगी टंकी भी जवाब दे गई
-संतोष लोधी के दरवाजे की टंकी भी खराब होने के बाद शोपीस हुई
-अचलगंज थाने के बगल में लगा वाटर कूलर भी खराब
-लोहचा तिराहे पर बनी टंकी व वाटर कूलर भी जवाब दे गया-रामेश्वर मंदिर के सामने का वाटर कूलर भी खराब
फोटो-22-लल्लू सविता
तीन माह से खराब पड़ा प्लांट
नगर पंचायत के वार्ड धन्नीपुर निवासी लल्लू सविता ने बताया कि घर के पास ही सोलर वाटर प्लांट लगा है। करीब तीन महीने से खराब पड़ा है। हम लोगों को शुद्ध पानी करीब 200 मीटर दूर से लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फोटो-23-अशोक शुक्ला
फरियादियों को भी हो रही असुविधा
अचलगंज कस्बा निवासी अशोक शुक्ल ने बताया कि उनका मकान थाने के पास है। वहीं वाटर प्लांट लगा हुआ है। इस समय प्लांट बंद चल रहा है। इससे स्थानीय लोगों के अलावा थाने तथा बैंक आने-जान वालों को भी असुविधा हो रही है।
वर्जन...
मैकेनिक बुलवाकर सभी प्लांट व टंकियों की जांच कराई गई है। जो भी खराब हैं, सभी की एक सप्ताह में मरम्मत करा दी जाएगी। इसके बाद नगर पंचायत के लोगों को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने लगेगा।-शालिनी त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अचलगंज।