फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: रात में बारिश, दिन में तेज धूप ने किया परेशान

Thu, 02 Apr 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। रात में तेज हवाओं के साथ बारिश और दिन में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। गंजमुरादाबाद क्षेत्र में तेज बारिश से खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई। मौसम विभाग ने पांच अप्रैल तक बारिश के आसार बताए हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में बिजली चमकने लगी। नवाबगंज, हसनगंज व गंजमुरादाबाद क्षेत्र में तेज बारिश हुई। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेज हवा के झोंकों से कई जगह गिर गई। इससे गेहूं के दाने खराब होने की आशंका भी बढ़ गई है। हसनगंज के किसान शिव कुमार शुक्ला, कमलेश चंद्र, कौशल किशोर, राम प्रकाश, मनोहर लाल व संतोष ने बताया कि फसल पककर कटाई के लिए तैयार थी लेकिन अचानक मौसम खराब होने से खराब होने का खतरा बढ़ गया है। गिरी हुई फसल की कटाई में अधिक समय और श्रम लगता है जिससे लागत भी बढ़ जाती है। उधर, बुधवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


इंसेट-1
10 फीसदी आम की फसल को नुकसान
गंजमुरादाबाद। रात में आंधी के साथ तेज गरज और चमक के साथ बारिश हुई। इससे मक्का के दाने के बराबर हुई अमिया टूटकर गिर गई। करीब 10 फीसदी फसल टूटकर गिर जाने से बागवानों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भी भीग गई। बागवान पंकज कटियार, फुरकान अंसारी, रामकुमार, श्याम कुमार, संजय कटियार, ओम प्रकाश ने बताया कि अभी अमिया का डंठल कमजोर होने से आंधी में करीब 10 फीसदी तक फसल गिर गई है। गेहूं की फसल भीगने से दाने का रंग बदरंग होने से उचित मूल्य नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-2
धौरा विज्ञान केंद्र हसनगंज के कृषि वैज्ञानिक डॉ. जय कुमार ने बताया कि तेज हवा से फसल गिरने पर कटाई में परेशानी होगी। ज्यादा बारिश होने पर गेहूं का दाना काला पड़ सकता है जिससे गुणवत्ता पर असर पड़ेगा और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बारिश के कारण आम की फसल में कीटों के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. सुनील पांडेय ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तीन से पांच अप्रैल के बीच तेज हवाओं और गरज वाले प्री मानसून बादलों के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी व ओलावृष्टि की संभावना है। हवाओं की गति दोपहर में नौ किमी तक पहुंच सकती है।

पेड़ पर गिरी बिजली, नुकसान नहीं
सफीपुर। नैनीखेड़ा गांव में नन्हा सिंह के घर के पास खड़े नीम के पेड़ पर मंगलवार देर रात बिजली गिरी। इससे पेड़ की डाल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कोई जन हानि व अन्य नुकसान नहीं हुआ। वहीं हवा और बूंदाबांदी के दौरान ओसियां मार्ग पर यूकेलिप्टस का पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे ग्राम पंचायत ओसिया समेत आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। नन्हा सिंह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया। बिजली कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त तारों को ठीक कर आपूर्ति बहाल की। (संवाद)

फोटो-32



आंधी से परियर-बिठूर मार्ग पर गिरा विज्ञापन बोर्ड



परियर। मंगलवार की रात आंधी से परियर-बिठूर मार्ग पर निजी सोसाइटी के विज्ञापन वाला बोर्ड गिर गया। इससे आधा मुख्य मार्ग पूरे दिन बाधित रहा। वाहन रुक-रुककर निकलते रहे। बुधवार शाम बोर्ड को काट कर सड़क के किनारे किया गया।




उधर, फतेहपुर चौरासी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार रात तेज हवा व बारिश के चलते बिजली की मेन लाइन में फाल्ट आने से कस्बा व ग्रामीण अंचल में करीब 16 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। अवर अभियंता राजेश तिवारी ने बताया कि सुबह चार बजे मेन लाइन 33 केवी में फाल्ट आ गई थी। फाल्ट ठीक करने के लिए लाइनमैन काम कर रहे हैं। फाल्ट ठीक होते विद्युत आपूर्ति चालू हो जाएगी। दिन भर बिजली के न आने से उपभोक्ता परेशान रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed