फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एसआईआर में कम हुए 296939 मतदाता

Sun, 29 Mar 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में छह विधानसभाओं में 296939 मतदाता कम हुए हैं। जिला प्रशासन ने दावे, आपत्तियों के साथ जारी हुए नोटिसों पर सुनवाई पूरी कर ली है। इसके बाद तैयार सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 2028114 सामने आई है। हालांकि इसका अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में चार नवंबर से एसआईआर शुरू हुआ था। अक्तूबर 2025 तक विधानसभाओं में दर्ज कुल मतदाता 23,25,053 तक गणना प्रपत्र पहुंचाए गए थे। इसके बाद प्रपत्रों की वापसी और ऑनलाइन मैपिंग का काम शुरू हुआ था। इसमें 428961 मतदाता वर्ष 2003 से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दे पाए थे। इनको नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा शेष मतदाताओं से बूथों पर विशेष शिविर लगाकर छह मार्च तक दावे, आपत्तियां ली गई थीं। नोटिसों के साथ दावे, आपत्तियों के निस्तारण के लिए 27 मार्च तय की गई थी। शुक्रवार रात 12 बजे तक काम पूरा करके ऑनलाइन फीडिंग की गई। निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, नोटिसों व दावे, आपत्तियों के निस्तारण के बाद कुल वास्तविक वोटरों की संख्या 20,28,114 सामने आई है। एसआईआर से 2,96,939 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन

इंसेट-1
4926 मतदाता नहीं दे सके मान्य प्रपत्र
वर्ष 2003 मतदाता सूची से संंबंधित जानकारी न दे पाने पर 428961 वोटरों को नोटिस जारी किया गया था। इनमें निर्वाचन आयोग ने मान्य दस्तावेज मांगे थे। इनमें से 4926 मतदाता कोई मान्य प्रपत्र नहीं दे पाए। इस कारण यह वोटर अयोग्य घोषित कर दिए गए। इनका नाम सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-2
1.15 लाख नए वोटर जोड़े गए
दावे-आपत्तियों के बीच कुल 118767 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-छह भरकर जमा किया। जांच में इनमें से केवल 115209 ही पात्र पाए गए। जिनका नाम सूची में जोड़ा गया। इसके अलावा 33165 मतदाताओं के नाम, पता व माता-पिता के नाम व उम्र में त्रुटियों को दूर किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि नोटिसों को फाइनल कर दिया गया है। दावे, आपत्तियों का भी निस्तारण हो गया है। फाइनल सूची 10 अप्रैल को जारी होगी।
विधानसभावार कुल वोटरों की संख्या
बांगरमऊ-323331
सफीपुर-310245
मोहान-308167
सदर-348242
भगवंतनगर-364391
पुरवा-373738
कुल-2028114
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed