फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आठ पंपों पर पेट्रोल और डीजल का वितरण बंद

Sat, 28 Mar 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें फैलने से बिक्री में दो से तीन गुना तेजी आ गई। बृहस्पतिवार को अवकाश के कारण ऑयल डिपो को भुगतान में दिक्कत हुई। इससे आपूर्ति पर असर पड़ा। इस कारण बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार सुबह तक जिले के कई पेट्रोल पंपों में स्टॉक खत्म हो गया। इससे जिले के आठ पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल का वितरण बंद हो गया।
विज्ञापन

शहर के मोतीनगर और बाबूगंज सहित कई पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार रात से ही पेट्रोल और डीजल समाप्त हो गया। पंप संचालक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आम दिनों में पंप पर औसतन 300 लीटर पेट्रोल बिकता था। बृहस्पतिवार को करीब 15 घंटे में 800 लीटर पेट्रोल और करीब सात हजार लीटर डीजल की बिक्री हुई। बताया कि डिपो में इन दिनों उधार पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। बैंक बंद होने से बृहस्पतिवार को भुगतान में समस्या हुई और टैंकर नहीं आ पाए। यही स्थिति लगभग सभी पेट्रोल पंपों की रही। वाहन चालक शुक्रवार सुबह से ही एक से दूसरे पंप के चक्कर लगाते रहे। कुछ पंप संचालकों ने सभी की आवश्यकता पूरी करने के लिए मात्रा सीमित कर दी। बाइक में 200 रुपये और कार में अधिकतम एक हजार रुपये का ही पेट्रोल दिया गया। हालांकि शुक्रवार दोपहर बाद से स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।
विज्ञापन




कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित

बीघापुर और अचलगंज क्षेत्र के आठ पंपों पर डीजल-पेट्रोल का वितरण बंद हो गया। ऊंचगांव-लालकुआं स्टेट हाईवे पर रूझेई गांव स्थित एमएस फिलिंग में बृहस्पतिवार शाम से वितरण बंद था। मालिक मुनीष कुमार पटेल ने बताया कि पांच दिन से लोड नहीं आया है। घाटमपुर चौराहे पर संचालित हमारा पंप में भी पिछले पांच दिनों से लोड न आने के चलते आपूर्ति ठप रही। घाटमपुर खुर्द स्थित कान्हा पेट्रोल पंप में भी डीजल-पेट्रोल समाप्त हो जाने के कारण शुक्रवार दोपहर से वितरण बंद हो गया। गंगा वैली पेट्रोल पंप सहित अन्य कई पंपों पर भी वितरण बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कम डीजल और पेट्रोल मिलने से लोग परेशान
अचलगंज क्षेत्र के छह पंपों में से तीन पर डीजल व पेट्रोल उपलब्ध नहीं था जिससे उनका संचालन बंद कर दिया गया। जहां स्टॉक था, वहां बाइक में 200 रुपये तथा चार पहिया वाहनों में एक हजार रुपये तक का पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा था। हसनगंज तहसील क्षेत्र के पंपों पर भी वाहन चालकों की भीड़ लगी रही। यहां कार सवारों को तीन सौ से पांच सौ रुपये और बाइक सवारों को 200 रुपये तक ही पेट्रोल दिया गया। विरोध करने पर कहासुनी की स्थिति बन जाती थी। पूर्ति निरीक्षक सौरभ त्रिपाठी ने शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई की बात कही।




नहीं है डीजल और पेट्रोल की कमी : एडीएम

एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के चलते लोगों ने आवश्यकता से अधिक खरीद कर भंडारण करना शुरू कर दिया। इससे कुछ जगहों पर दिक्कत हुई। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। शुक्रवार दोपहर बाद से स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed