{"_id":"69bc4a0b473852dc25063cc4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147097-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इंटरनेशनल क्लब ने पीकेसी को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इंटरनेशनल क्लब ने पीकेसी को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
फोटो-5- विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
उन्नाव। शुक्लागंज के रामकली स्टेडियम में चल रही श्याम प्रकाश श्रीवास्तव अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें मैच में इंटरनेशनल क्लब ने पीकेसी को पांच विकेट से हराया। पीकेसी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 190 रन बनाए।
पीकेसी की ओर से विकास ने सर्वाधिक 82 रन बनाए। नवरत्न ने 32 और सुयश सिंह ने 31 रनों का योगदान दिया। इंटरनेशनल क्लब के गेंदबाज आयुष ने तीन विकेट लिए। शुभराज को दो विकेट मिले, जबकि आयुष जायसवाल और विकास पटेल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंटरनेशनल क्लब ने 29 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल की। आदित्य ने 48, आयुष जायसवाल ने नाबाद 45 और अनुज राजपूत ने 36 रन बनाए। आयुष ने भी 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाज यश सिंह ने दो विकेट लिए जबकि माणविक, ओम शर्मा और उमाशंकर को एक-एक सफलता मिली। तीन विकेट लेने वाले आयुष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ओम मिश्रा, साकिर हुसैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच इंटरनेशनल और आइडियल क्लब के मध्य सुबह नौ बजे से रामकली स्टेडियम शुक्लागंज में खेला जाएगा।