फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आठ माह से बिल संशोधन न होने पर उपभोक्ता सड़क पर लेटा, एसडीओ संबद्ध

Tue, 17 Mar 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-31-रोडवेज वर्कशॉप के पास बीच सड़क पर लेटा उपभोक्ता। स्रोत: वीडियो। - फोटो : नगर आयुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
सोनिक। बिछिया विकासखंड के गांव दुवा निवासी राजन रावत आठ माह से बिजली बिल संशोधन के लिए परेशान थे। सोमवार को उनका धैर्य जवाब दे गया। वह बिजली निगम कार्यालय के सामने सड़क पर लेट गए। बिल संशोधन में लापरवाही बरतने पर एसडीओ बिछिया जसपाल को संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


राजन रावत का बिल लगातार बढ़कर आ रहा था। वह हर माह रोडवेज वर्कशॉप स्थित बिजली निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। अधिकारी और कर्मचारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे थे। सोमवार को भी उन्हें टरका दिया गया था। इसके बाद वह आक्रोशित होकर सड़क पर बाइक खड़ी कर लेट गए। इससे खलबली मच गई। कर्मियों ने उनकी समस्या सुनी। उन्हें समझाकर सड़क से उठाया और कार्यालय ले गए। उनका 63,966 रुपये का बिल संशोधित कर 2,002 रुपये कर दिया गया। एक्सईएन प्रथम हिमांशु गौतम ने मामले की जांच कराने की बात कही। उन्होंने उपभोक्ता को दौड़ाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बिल संशोधन में लापरवाही बरतने पर एसडीओ बिछिया जसपाल को संबद्ध किया गया है। उन्हें दो दिन पहले, 14 मार्च को रायबरेली मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया। एक्सईएन हिमांशु गौतम ने यह जानकारी दी। उनके स्थान पर सहायक अभियंता मीटर राहुल अवस्थी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed