{"_id":"69a9d22150b4cf730e0cabd8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146260-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 137 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 137 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे पुस्तकालय
विज्ञापन
उन्नाव। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। शासन ने 137 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय खोलने की स्वीकृति दी है। प्रत्येक पुस्तकालय के लिए चार लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
वर्तमान में ग्रामीण युवाओं को शैक्षिक अध्ययन के लिए गांव में कोई सुविधा नहीं मिलती। इसी समस्या को देखते हुए यह पहल की गई है। इस वित्तीय वर्ष में 137 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय निर्माण को मंजूरी मिली है। ये पुस्तकालय पंचायत भवनों में स्थापित किए जाएंगे। एक पुस्तकालय पर करीब चार लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें 70 हजार रुपये फर्नीचर पर व्यय होंगे। दूरदर्शन पटल आदि के लिए 1.20 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। एनसीईआरटी और अन्य प्रकाशन की किताबों पर 90-90 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
इन पुस्तकालयों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें उपलब्ध होंगी। युवा एनडीए, सिविल सर्विसेज, एसएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। यहां ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित होंगी, जिनके लिए सदस्यता ली जाएगी। इससे युवाओं को अपना भविष्य बनाने में बेहतर मंच मिलेगा। जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि पुस्तकालय खोलने की कवायद शुरू हो गई है।