सफीपुर। सर्वोदय किंडर वर्ल्ड स्कूल परिसर में विज्ञान, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल तैयार कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वाटर प्यूरीफिकेशन ने प्रथम, आर्गेनिक फार्मिंग ने द्वितीय औरपार्टस ऑफ प्लांट्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ एसडीएम शिवेंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों के नवाचार, रचनात्मक और वैज्ञानिक सोच पर तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 11 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया था। एसडीएम और उनकी पत्नी ममता वर्मा ने मॉडल देखकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश रावत व सफीपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई (राजा बेटा) ने भी प्रदर्शनी देखी। एसडीएम ने कहा कि बच्चों ने जिस तरह के मॉडल तैयार किए हैं, उससे तो उनका भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है। इस मौके पर प्रबंधक विश्राम कुरील, प्रधानाचार्या श्रद्धा शुक्ला व मंतशा खान आदि मौजूद रहे।