{"_id":"69a094f48b086e347b0bb746","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-145910-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आयुध अनुभाग के रजिस्टर अपडेट न मिलने पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आयुध अनुभाग के रजिस्टर अपडेट न मिलने पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
फोटो-25- कलक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान संयुक्त कार्यालय में रजिस्टर चेक करते कमिश्नर विजय विश्वास
उन्नाव। कलक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण में पहुंचे कमिश्नर लखनऊ मंडल विजय विश्वास पंत को आयुध अनुभाग में रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। इस पर कड़ी नाराजगी जताई और हिदायत दी कि रोजाना रजिस्टरों को अपडेट करें।
आयुक्त विजय विश्वास पंत बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। उन्होंने संयुक्त कार्यालय, नजारत, अभिलेखागार, आयुध कार्यालय, एडीएम न्यायालय, संग्रह अनुभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण अनुभागों का निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट सूत्रों के मुताबिक आयुध में रजिस्टर देखा तो अपडेट नहीं मिला। इस पर वह नाराज हो गए। नवीनीकरण किए गए लाइसेंस, रोस्टरवार थाना आर्म्स के मिलान रजिस्टरों को अपडेट किए जाने के निर्देश दिए।
अभिलेखागार में पहुंचकर नकल विवरण पंजिका देखी। नजारत में रजिस्टर देखा और विभिन्न मदों में जमा कराए गए धनराशि के बारे में नाजिर से जानकारी ली। एडीएम न्यायालय में पहुंचकर लंबित वादों की स्थिति पंजिका के बारे में पूछा। आयुक्त ने नई और पुरानी पेंशन के कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। 34 करोड़ के दोस्तीनगर बाईपास मामले में अब तक कार्रवाई न होने के सवाल पर कहा कि जिलाधिकारी से जानकारी लेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, एडीएम सुशील कुमार गोंड, अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजीवराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।