{"_id":"699dfce4b563e017e207e85e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-145828-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 800 मीटर दाैड़ में अनुराग अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 800 मीटर दाैड़ में अनुराग अव्वल
विज्ञापन
फोटो-27-दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
सोनिक। राजकीय पॉलिटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 800 मीटर बालक दौड़ में अनुराग ने बाजी मारी। वहीं बालिका वर्ग 200 मीटर में नैंशी ने फर्राटा भरा।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा मोहम्मद साबिर ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से शुभारंभ किया। 800 मीटर बालक वर्ग में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र अनुराग सिंह ने प्रथम स्थान पाया। ईश्वर ने द्वितीय एवं संजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्क थ्रो में कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र जियाउर्रहमान ने प्रथम स्थान हासिल किया। इलेक्ट्राॅनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र शिवांशु को द्वितीय एवं प्रवेंद्र को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग 200 मीटर की दौड़ में नैंशी ने प्रथम, सपना साहू ने द्वितीय व खुशी तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में भी नैंशी ने फर्राटा भरा। खुशी तिवारी ने द्वितीय व सपना साहू ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद में नैंशी अव्वल रहीं। रोली द्वितीय एवं साक्षी पाल तृतीय स्थान पर रहीं।
समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य, प्रेम चंद्र सोनकर, अजय कुमार दुबे, संजय श्रीवास्तव, प्रियंका अवस्थी, रुचि सिंह, राना विक्रम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।