{"_id":"6993601a7c6d66be2205b3f7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-145335-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: यूसीसी ने यूथ क्लब को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: यूसीसी ने यूथ क्लब को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
फोटो-6- विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्लागंज के रामकली स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 रजनींद्र दीक्षित जनपदीय क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में यूसीसी ने यूथ क्लब को छह विकेट से मात दी। शानदार 28 रन बनाने वाले अभिनव राजपूत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूथ क्लब की टीम 23 ओवर में 92 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से अव्यक्त ने 26 और कृष्णा सोनी ने 15 रन बनाए। यूसीसी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें कप्तान अभिनव राजपूत ने पांच और शौर्य ने चार विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूसीसी की टीम ने मजबूत शुरुआत की। अभिनव राजपूत और अनुज ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। दोनों ने 28-28 रन बनाए। चार विकेट खोकर यूसीसी ने 93 रन बनाकर मैच जीत लिया। यूथ क्लब की ओर से अव्यक्त और देवाशीष ने दो-दो विकेट लिए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने अभिनव राजपूत को मैन ऑफ द मैच चुना। महामंत्री पीके मिश्रा, ओम मिश्रा, साकिर हुसैन, कृष्ण नारायण अवस्थी, सौभाग्य अवस्थी परवेज अहमद जानी आदि उपस्थित रहे। महामंत्री ने बताया कि मंगलवार को आइडियल क्लब और इंटरनेशनल क्लब के बीच सुबह नौ बजे से रामकली स्टेडियम शुक्लागंज में मैच खेला जाएगा।