फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मजार पर चादर चढ़ाने वाले मुरीदों की उमड़ी भीड़

Wed, 07 Jan 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
सफीपुर। कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान स्थित खादिम शाह सफी के सालाना 160वें उर्स के अंतिम दिन बकाउल्लाह शाह, अलीम शाह बकाई व हमीदउल्लाह शाह मजार पर महफिल के बाद कुल पढ़ा गया। मजार पर चादर चढ़ा फातेहा पढ़ने वाले मुरीदों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

उर्स के अंतिम दिन बकाउल्लाह शाह मजार पर महफिल का आयोजन हुआ। सज्जादानशी वलीउल्लाह बकाई ने मुरीदों को प्रसाद का वितरण कराया। अलीम शाह बकाई की मजार का गुस्ल के बाद समाखाने में महफिल का आयोजन किया गया। शाम 3:30 बजे पढ़े कुल में भीड़ रही। इसके बाद सज्जादानशी शुएब बकाई के आवास पर आयोजित फातेहा में भी दूरदराज से आए मुरीदों ने शिरकत की।
विज्ञापन

देर शाह मजार हमीदिया पर पीर हमीदुल्लाह शाह में भी आयोजित महफिल में आए कव्वालों में शीतलगंज के कादिर, प्रयागराज के सैयद हफीज, खैराबाद के गुफरान व फरीद, जनपद के मोइन ताज, लखनऊ के फय्याज, अमेठी के कौनैन व अहद चिश्ती, देवा शरीफ से आए हसन वारिस, अली वारिस, काकोरी के रिजवान, ओमान व हसन वारिस ने अपने कलामों से पीर को नजराने अकीदत पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पढ़े गए कुल में मोहम्मद साहब के दामाद मौला अली को याद किया गया। देर शाम तक मुरीदों का मजार पर चादर चढ़ा मन्नतें मांगने व फातेहा पढ़ने वालों का हुजूम लगा रहा। सज्जादा लाएक नाजिम, वलीउल्लाह बकाई, शुएब बकाई व ताबिश बकाई ने आए मुरीदों के हक में दुआएं कीं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई ने लोगों की सुविधा के लिए शौचालय बनवाने के बाद अब अगले उर्स तक मुख्य मार्ग से मजार के सभी मार्ग दुरुस्त कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed