फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बिजली निगम की राहत योजना का पहला चरण अब कल तक

Fri, 02 Jan 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-6-सोहरामऊ में राहत योजना के लगे कैंप में बिल जमा करते उपभोक्ता। आर्काइव
उन्नाव। बिजली निगम ने बिल जमा न करने वाले (नेवर पेड) और लंबे समय से बिल जमा न करने (लांग अनपेड) उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही राहत योजना के पहले चरण को तीन दिन बढ़ा दिया है। पहले तारीख 31 दिसंबर थी। अब इसे बढ़ाकर तीन जनवरी कर दी गई है। अब तक 46470 बकायेदारों ने 33.74 करोड़ बिल जमा किया है।
विज्ञापन

एक दिसंबर 2025 से राहत योजना शुरू हुई थी। उस समय 202824 बकायेदारों पर 2.92 अरब का बकाया था। इनमें नेवर पेड के 49793 उपभोक्ता थे और इन पर 1.21 अरब का बकाया था। इसके अलावा लांग अनपेड 153031 उपभोक्ताओं पर 1.71 अरब की बकायेदारी थी। 31 दिसंबर तक योजना के पहले चरण में ब्याज शत प्रतिशत माफ और मूलधन में 25 फीसदी की छूट दी जा रही थी। तय समय में नेवर पेड उपभोक्ताओं में 7843 ने योजना का लाभ लेकर 8.30 करोड़ जमा किए।
विज्ञापन

लांग अनपेड में 38627 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर 25.44 करोड़ रुपये का बकाया जमा किया। अभी भी नेवर पेड बकाएदारों की संख्या 41950 और लांग अनपेड 114404 उपभोक्ता शेष बचे हैं। इनके लिए पहले चरण की समय सीमा बढ़ाकर तीन जनवरी कर दी गई है। उपभोक्ता बिजली उपकेंद्र, सीएससी और यूपीपीसीएल के पोर्टल पर दो हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण की यह धनराशि संशोधित बिल में समाहित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-1
योजना एक नजर में

प्रथम चरण-एक दिसंबर 2025 से तीन जनवरी 2026, इस दौरान पंजीकरण कराने पर मूलधन में 25 प्रतिशत और एकमुश्त पैसा जमा करे पर सरचार्ज शत प्रतिशत माफ किया जाएगा


द्वितीय चरण-चार जनवरी से 31 जनवरी 2026, इस दौरान 20 प्रतिशत छूट रहेगी।

तृतीय चरण-एक से 28 फरवरी के बीच पंजीकरण कराने में 15 प्रतिशत की छूट।

वर्जन...
राहत योजना का पहला चरण तीन जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। यह योजना घरेलू उपभोक्ताओं (2 किलोवाट तक) और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं (1 किलोवाट तक) के लिए लागू है। बिजली चोरी से संबंधित मामलों में राजस्व निर्धारण धनराशि पर भी छूट देने का प्रावधान है। योजना से वह उपभोक्ता भी राहत पा सकते हैं जो अनजाने में तकनीकी अथवा मीटर संबंधी त्रुटियों के कारण विवादों में फंसे हुए हैं।
अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed